• Mon. Oct 26th, 2026

मथुरा-राया रेलखंड पर मालगाड़ी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे तक थमी ट्रेन

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन से बरेली छावनी जा रही मालगाड़ी का इंजन शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मथुरा-राया रेलखंड के बीच फेल हो गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनों को हाथरस और मथुरा के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। राया से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी में लगाया गया, जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
इंजन फेल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 55331 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन सोनई रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा 25 मिनट तक और कासगंज-भरतपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 55338 मथुरा छावनी स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक खड़ी रही। अचानक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। रेलवे की ओर से राया से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी को रवाना करने की व्यवस्था की गई। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की जनसंपर्क अधिकारी सफ़दर हुसैन ने बताया मथुरा की ओर से मालगाड़ी बरेली के लिए आ रही थी जिसका इंजन मथुरा और राजा के बीच फेल हो गया। इस समय राया से दूसरा इंजन मंगा कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.