• Tue. Oct 27th, 2026

राधाकुंड में अष्ट सखी कुंड की जमीन पर बने 70 से अधिक अवैध मकान चिह्नित

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में अष्ट सखी कुंड की जमीन पर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई पर अमल शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग ने यहां करीब 70 से अधिक मकानों पर लाल निशान लगाए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज विकास तीर्थ परिषद की योजना के तहत अष्ट सखी कुंड के संरक्षण और सुंदरीकरण की दिशा में प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाने शुरू किए हैं। इस कार्रवाई से राधा नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों में अफरातफरी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत हैं कि यहां कुंड की जमीन से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इसी के तहत यह पैमाइश और मार्किंग की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अष्ट सखी कुंडों के संरक्षण और विकास को लेकर स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई थी। इसमें मौजूद सतीश वशिष्ठ, दिनेश चंद्र मिश्रा, मोहन श्याम गोस्वामी, सभासद दिनेश शर्मा और जगदीश कटरा समेत अन्य ने अष्ट सखी कुंडों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.