• Tue. Oct 27th, 2026

नवादा की बगीची में काट डाले गए आधा दर्जन हरे पेड़

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित नवादा गांव की बगीची में आधा दर्जन हरे पेड़ काट डाले गए। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम से पहले ही आरोपी भाग निकले। वन टीम ने पेड़ों की लकड़ी कब्जे में कर कार्रवाई शुरु कर दी है। दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नवादा में बगीची नामक बाउंड्रीवाल के अंदर कुछ लोगों द्वारा जेसीबी की मदद से करीब आधा दर्जन हरे पेड़ काट डाले हैं। पेड़ कटान कार्य के फोटो और वीडियो वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गए। वन्य अधिकारियों ने वन दरोगा पदम सिंह राजू के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके पर भेजी। टीम पहुंचने की भनक लगते ही पेड़ काटने वाले आरोपी जेसीबी आदि लेकर मौके से भाग निकले। वहीं वन्य टीम को मौके पर तीन नीम के, दो बबूल के एवं अन्य कई झाड़ियों के पेड़ कटे हुए मिले हैं। वन्य टीम ने कटे हुए पेड़ों को कब्जे में लेकर उनका मापन और गिनती की कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं पेड़ काटने वालों की जानकारी कराई जा रही है। वन रेंजर अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि नवादा में पेड़ कटान की सूचना पर पदम सिंह राजू की टीम ने मौके पर कटे हुए पांच हरे पेड़ और कई झाड़ियां बरामद की हैं। उनका मापन और गिनती कराई जा रही है। वहीं दोषियों की जानकारी उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.