• Tue. Oct 20th, 2026

दाऊजी में महामाया मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में क्षीरसागर स्थित श्री महामाया देवी मंदिर सेवा संस्थान का 15वां वार्षिकोत्सव और 16वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 216 कलशों के साथ महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। वे सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करती हुई निकलीं। भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा मंदिर पर संपन्न हुई, जहां भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्थान के महामंत्री अनिल कुमार पाठक ने बताया कि यह आयोजन वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुआ। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार 20 अक्तूबर को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पाठक ने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष ममता पाठक, महामंत्री अनिल कुमार पाठक, मधु वर्मा, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, बीएल वर्मा, जनार्दन मिश्रा, कृष्ण गोपाल पाठक, सविता पांडेय, अमित भारद्वाज, सुदीप बंसल और कन्हैया पांडेय उपस्थित रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.