• Tue. Oct 20th, 2026

भरत मिलाप मेले में लंका दहन का मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकला में सोमवार की शाम भरत मिलाप मेले का आयोजन किया गया। इसमें राम-लक्ष्मण, हनुमानजी के डोले की सवारी, लंका दहन और डोगा लीला देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मेले के दौरान ग्यालाल धर्मशाला से अशोक वाटिका में सीता, राम-लक्ष्मण, वानर सेना और रावण की झांकियां निकाली गईं, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई भगवती मंदिर पहुंची। यहां लंका दहन लीला का मंचन हुआ, जिसमें हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता से भेंट कर उन्हें जल्द श्रीराम के आने का भरोसा दिलाया। रावण के सैनिकों द्वारा पूंछ में आग लगाने पर हनुमान ने सोने की लंका जला दी। हनुमान ने समुद्र में आग बुझाई और सीता से प्रभु श्रीराम के लिए निशानी लेकर लौटे। आयोजन में समन्वयक राहुल कामिया, संयोजक बॉबी ठाकुर और अध्यक्ष गिर्राज चौधरी सहित कई लोग व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.