• Sat. Oct 17th, 2026

20 लाख की रंगदारी मांगने पर फायरिंग

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। प्लॉट की बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है,जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हाईवे थाना क्षेत्र में हुई है। जैत के गांव छरौरा निवासी दीपक गौतम ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बाजना स्थित खसरा संख्या 138 में वह बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश, कनक और उनके अन्य साथियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम देने से मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दीपक उर्फ दीपू और आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार तड़के जैत के कोटा निवासी कनक और बाटी निवासी करन पहलवान को हाईवे क्षेत्र के रोमेक्स स्कूल के निकट से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश और कृष्णा उर्फ कृष्ण मुरारी समेत अन्य वांछितों की तलाश जारी है। पुलिस उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.