हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा के गांव बंडपुरा विगत 20 दिन पूर्व महिला से छेड़छाड़ की। शिकायत पर गयी पुलिस से मारपीट के दौरान पम्प गन छुड़ाने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को नामजद किया था। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में ग्रामीणों ने गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों को नाबालिग बताते हुए परिवार की महिलाओं से मारपीट का आरोप पुलिस पर लगाया है। खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर सहयोग का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह गांव बंडपुरा पहुंचे। जहां ग्रामीणों से मुलाकात कर विगत दिनों हुई पुलिस से मारपीट के बारे में जानकारी कर सहयोग का भरोसा दिलाया है।एक फरवरी को एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी। तभी नामजद लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मी की पंपगन छुड़ा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने प्रशांत और कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ग्रामीण गिरफ्तार दोनों को नाबालिग बताकर परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं इस पुलिस कार्यवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसे लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी गांव बंडपुरा पहुंच कर घटना की जानकारी ली। किसान नेता और ग्रामीण एकत्रित होकर थाना मगोर्रा पहुंच गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मन चौधरी सहित पदाधिकारियों ने पुलिस से वार्ता की। पुलिस ने बच्चों की मदद का अश्वासन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दो नाबालिग बच्चों पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की थी। जबकि बच्चों को कोई कसूर नही था। एक बच्चे ने एनडीए की परीक्षा पास की है। बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मन चौधरी ने बताया कि बच्चों पर हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस ने न्याय का अश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में सीओ राममोहन शर्मा का बताया कि पुलिस ने किसी महिला के साथ कोई मारपीट नही की। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
