हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आमतौर पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को वृंदावन पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है और न इस मामले में मुकदमा दर्ज करती है, लेकिन अगर किसी खास का मोबाइल चोरी हो जाए तो पांच मिनट में चोरी का मुकदमा दर्ज कर नंबर को सर्विलांस पर भी लगा देती है। ऐसा ही मामला रविवार की सुबह उस समय सामने आया जब सचिवालयकर्मी का मोबाइल गुम हुआ तो पुलिस ने पांच मिनट के अंदर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि आशुतोष मिश्रा निवासी 10 पीएसी लाइन कानपुर रविवार को शादी की सालगिरह पर वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने आए थे। दोपहर में वह पत्नी के साथ गोपेश्वर मंदिर में दर्शन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और मुंशी से मुकदमा दर्ज करने को कहा। मुंशी ने उन्हें आम श्रद्धालु समझते हुए कागज तो ले लिया और कहा कि मोबाइल ढूंढकर बता देंगे। उन्होंने जब घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की पुलिस से कही तो पुलिस ने उन्हें गुमशुदगी की तहरीर देने का प्रयास किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज आशुतोष ने बताया कि वह लखनऊ सचिवालय में कर्मचारी हैं और पुलिस को हड़काते हुए एडीजी कार्यालय तक फोन घुमाया तो पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने उनकी तहरीर ली और चोरी का मुकदमा दर्ज कर कॉपी पकड़ा दी। कई पुलिसकर्मी उन्हें मनाने में लग गए। इधर पुलिस ने उनके मोबाइल को खोजने के लिए सर्विलांस की मदद ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
