हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में खेत से घर लौट रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अध्यक्ष घायल हो गए। पुलिस उन्हें हॉस्पिटल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कस्वे के पुन्ना थोक निवासी सुरेश चौधरी बूथ संख्या 150 के बूथ अध्यक्ष हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजे सुरेश (50) बाइक से अपने खेत से घर लौट रहे थे। गोवर्धन तिराहा पर गोवर्धन की ओर से तेज गति में आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सुरेश चौधरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुरेश सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार के ताऊ के लड़के हैं। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर बूथ अध्यक्ष की मौत से भाजपा में शोक की लहर है।
7455095736
वाहन की टक्कर से भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत
