• Tue. Feb 17th, 2026

सतोहा में विवाहिता की हत्या कर शव को श्मशान में जलाने की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले ही शव को कब्जे में लिया

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विवाहिता की हत्या कर शव को सतोहा श्मशान में जलाने की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले ही शव को कब्जे में ले लिया। थाना हाईवे के गांव गिरधपुर निवासी तेर सिंह के बेटे पिंटू का विवाह 2019 में थाना बलदेव के गांव भरतिया निवासी निकोल रंजन की बेटी टिवंकल 23 से हुआ था। मजदूरी करने वाले पिंटू ने बताया कि शुक्रवार को काम पर वह जाने लगा। इसी बीच कपड़े धोते हुए उसकी पत्नी की नाक में से खून आने लगा। वह डॉक्टरों के पास लेकर जाता, इससे पहले ही खून की उल्टी होने लगी। अचानक हुई पत्नी की मौत के बाद शुक्रवार की रात को 12.30बजे सतोहा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे।प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले ही शव को कब्जे में लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत फेफड़ों में संक्रमण की वजह से हुई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.