• Fri. Nov 27th, 2026

विंगस्टन होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबे तीन मजदूर, एक का शव बरामद

Byvijay.singhal1233

Oct 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मसानी लिंक रोड स्थित विंगस्टन होटल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। होटल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर एक मजदूर का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र गिर्राज, निवासी गांव खामिनी, गोवर्धन रोड के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के समय ठेकेदार अली वसीम भी मौके पर मौजूद था। दीवार गिरते ही वह वहां से भाग गया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भी ठेकेदार की ओर से ही दी गई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बचाव दल मलबा हटाकर अन्य दोनों मजदूरों की तलाश में जुटा है। पुलिस ठेकेदार की तलाश के साथ घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.