• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार; 31 लाख के नकली नोट बरामद,

Byvijay.singhal1233

Oct 2, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थानारिफाइनरी पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 31 लाख रुपये के जाली और 32 हजार रुपये के असली नोट बरामद करने का दावा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू, लैपटॉप और चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जाली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके पर से पकड़े गए लोगों के पास से 32 हजार रुपये के असली नोट, 31 लाख रुपये के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर से चार पहिया वाहन, एक लैपटॉप और चाकू भी मिला है. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के व्यापारी से चार किलो चांदी की ठगी के बाद यह मामला प्रकाश में आया. गिरोह के सदस्य की ओर से एक लाख रुपये के बदले सात लाख रुपये नकली नोटों का लालच दिया जाता था. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के एक व्यापारी ने 29 सितंबर को जनपद के थानारिफाइनरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. व्हाट्सएप के माध्यम से उनके साथ ठगी की गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की और नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आगरा के रहने वाले लवकुश, मथुरा के रहने वाले बृजमोहन उर्फ इक्का और हाथरस के रहने वाले अनिल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.