हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, न्यायिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यायिक कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेन्स कॉउन्सिल, विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 600 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के संस्थापक, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, समानता एवं कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं श्री लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का जीवन प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता केवल कानून की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है।प्रभात फेरी के दौरान विधिक जागरूकता एवं बाल संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में विधिक जागरूकता, बाल संरक्षण तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना रहा।
7455095736
मथुरा में गांधी जयंती पर पॉक्सो अधिनियम 2012 का संदेश लेकर निकली प्रभात फेरी
