• Wed. Sep 23rd, 2026

गौचर भूमि कब्जामुक्त कराओ, नशे पर लगे रोक : महामंडलेश्वर

ByVijay Singhal

Sep 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बलदेव में पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल नंद भारती ने मंगलवार को बलदेव पहुंचकर श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने ब्रज की समस्याओं को लेकर प्रशासन और जिम्मेदारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गौचारण भूमि और सरकारी नालों पर अवैध कब्जों के कारण गोवंश परेशान है। सरकारी भूमि को चिन्हित कर तत्काल कब्जामुक्त कराया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।महामंडलेश्वर ने बलदेव क्षेत्र में शराब और नशे के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई। कहा कि नशा समाज के लिए खतरा बन रहा है और सरकार को इस पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रज की इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा। साथ ही सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग रखी जाएगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.