• Wed. Sep 23rd, 2026

कलैक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना” एंव “भारत टैक्सी” सेवा का शुभारम्भ

ByVijay Singhal

Sep 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 23 सितम्बर 2026/* मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ से ” मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना” एंव “भारत टैक्सी” सेवा का शुभारम्भ किया गया। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार मथुरा में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० (एल०डी०बी०) के माध्यम से लघु एंव सीमान्त कृषकों के आर्थिक सशक्तीरण एंव कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यकम में माननीय विधायक मांट श्री राजेश चौधरी जी, जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय जी, चेयरमेन/ अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि० श्री निरंजन सिंह धनगर जी, शाखा मथुरा एल०डी०बी० अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता श्री अभिषेक कुमार मिश्रा, इफको से श्री सतवीर सिंह सहित सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि० मथुरा, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी / सहायक विकास अधिकारी (सह०) तथा जनपद की बी-पैक्स के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष एंव सहकारिता से जुड़े कृषक एवं अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक मांट श्री राजेश चौधरी जी द्वारा उपस्थित कृषकों/ सहकारी बन्धुओं / पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वह अपनी-अपनी जिम्मेदारी सेवाभाव से निभाऐ तो देश समृद्ध होगा, कृषक ही देश का आधार है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि सहकारिता / कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने से ही देश की प्रगति सम्भव है। प्रमुख तथ्यः रू0 384.00 करोड़ स्वीकृत। 5 वर्षों में 5 लाख कृषक। रू0 6.00 लाख तक दीर्घकालीन ऋण। 6.00 प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर। भारत टैक्सीः सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी सेवा।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.