• Wed. Sep 23rd, 2026

जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलन के उपरांत फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

ByVijay Singhal

Sep 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 23 सितंबर 2026/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलन के उपरांत फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने आयुर्वेद दिवस-2026 के अवसर पर जनपद में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अधिकाधिक जनसामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा परंपरा, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता तथा निरोगी जीवन के लिए संतुलित आहार-विहार के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित दिनचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, योग, व्यायाम तथा प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनसामान्य को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, औषधीय पौधों एवं उनके उपयोग, स्वच्छता तथा स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली के संबंध में जानकारी प्रदान की जाए। आयुर्वेद शिविर में चिकित्साधिकारी खामिनी डा0 ऋतु सांगवान एवं चिकित्साधिकारी सहार डा0 रचना द्वारा रोगियों का उपचार किया गया तथा परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 डिगम्बर सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के सभी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों / आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में धन्वंतरि पूजन कर शिविर का आयोजन किया गया है। कृषि विभाग एवं वन विभाग के सहयोग से हर्बल गार्डन, औषधीय पौध वितरण एवं “एक पौधा अपनाएं” अभियान चलाया गया है। जनपद के विद्यालयों में योग, ध्यान, क्विज, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता तथा आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 डिगम्बर सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी, चिकित्साधिकारी खामिनी डॉ0 ऋतु सांगवान एवं चिकित्साधिकारी सहार डॉ0 रचना सहित आयुष विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.