• Tue. Sep 22nd, 2026

लक्ष्मीनगर क्षेत्र में झूला झूलने को लेकर मारपीट-पथराव से अफरा-तफरी, 13 गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत लक्ष्मीनगर क्षेत्र में सावन भादों मेले में लगे झूले पर झूलने को लेकर हुए दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनों ओर से मारपीट के साथ ही पथराव होने से अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक नामजद व अन्य के खिलाफ बलवे, सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। अन्य को वीडियो फुटेज के माध्यम से चिह्नित कर तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मीनगर क्षेत्र में राया रोड स्थित ईंट मंडी पर मेला लगा हुआ है। रविवार रात मेले में लगे झूले में झूलने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने मौके पर आकर गाली गलौज के साथ मारपीट हो गयी तो पथराव कर दिया। इससे मेला में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को गाली गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। इस दौरान चुटैल हुए कुछ लोगों को उपचार के लिये भेज मामले की जांच की। किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस की ओर से बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,महिला उप निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय, अनिल कुमार तेवतिया, राजकुमार शर्मा, श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ भ्रमण पर थे। तभी पुलिस टीम ने शिवनगर कालोनी, जमुनापार के समीप से मेला में उपद्रव करने के आरोपी विजय, अजय, गौतम प्रकाश, जितेन्द्र उर्फ सीटू, ओमप्रकाश, पवन, रोहित, विवेक, अरविन्द कुमार, मोहन, ओमकार, अखिल, सुमित निवासीगण शिवनगर कॉलोनी, लक्ष्मीनगर,जमुनापार को गिरफ्तार कर चालान किया।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.