• Tue. Sep 22nd, 2026

भूतेश्वर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से डीएलएड की छात्रा की मौत

ByVijay Singhal

Sep 22, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा थाना कोतवाली के अंतर्गत भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप डीएलएड की परीक्षा देकर भरतपुर लौट रही छात्रा की सोमवार शाम ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। सोमवार को भरतपुर निवासी लक्ष्मी डीएलएड की परीक्षा देने के लिए मथुरा आई थी। परीक्षा देने के बाद शाम करीब पांच बजे वापस भरतपुर लौट रही थी। भूतेश्वर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान छात्रा के मोबाइल पर उसकी मां ने फोन किया तो राहगीर ने फोन रिसीव करके हादसे की जानकारी दी। मृतका के रिश्तेदार मोहित कालेज से लौटते समय रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त अपनी रिश्तेदार लक्ष्मी के रूप में की। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव कब्जे में कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.