• Tue. Feb 17th, 2026

भोले बाबा पर आसमान से पुष्प वर्षा करने वाला पैराग्लाइडर बिजली के तारों में उलझा, टला बड़ा हादसा

ByVijay Singhal

Feb 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के बलदेव में महाशिवरात्रि के अवसर पर अवेरनी स्थिति  कोठी वाले महादेव पर गांव के लोगों के द्वारा महावन रिसोर्ट से पैराग्लाइडर किराए पर पुष्प वर्षा के लिए मंगाया था। कोठी वाले महादेव पर पुष्प वर्षा होनी थी। सुबह बलदेव के मेला ग्राउंड से पैराग्लाइडर ने मंदिर और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए उड़ान भरी।
महाशिवरात्रि पर आसमान से भोले बाबा पर पुष्प वर्षा करने के लिए मंगाया गया पैराग्लाइडर बिजली के तारों में उलझ गया। हादसे को देख अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि उस समय तारों में करंट नहीं दौड़ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुष्प वर्षा करने के बाद जैसे ही पैराग्लाइडर नीचे की ओर उतरा, तो वह 11 हजार की बिजली की लाइन से उलझ गया। पैराशूट बुरी तरह से फट गया। उस समय बिजली के तारों में करंट नहीं था। अगर करंट होता बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया थाने में कोई जानकारी नहीं थी। आयोजकों ने भी थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.