हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्रेम मंदिर के समीप गेस्ट हाउस जा रहे एक युवक पर एक दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उस पर लाठी-रॉड से हमला किया गया और चाकुओं से गोद दियाष्। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भाई ने 6 नामजद और 5 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुनरख क्षेत्र स्थित कालिंदी कुंज निवासी जसवीर ने कोतवाली दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बीते शुक्रवार की रात को उनके भाई प्रेमपाल अपने घर से चैतन्य विहार स्थित अपने गेस्ट हाउस पर जा रहे थे। प्रेम मंदिर के पास स्थित एक होटल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चाकू मारने पर प्रेमपाल लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर पड़े। हमले में उनके लिवर, नाक, कान, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर आझई निवासी करन, अजय, अर्जुन, गजेंद्र, चेतन, भोला एवं 5 अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
7455095736
प्रेम मंदिर के पास युवक पर लाठी-रॉड से हमला
