• Tue. Feb 17th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सामने आई कंझावला जैसी घटना, पंक्चर कार को घसीट ले गया ट्रक, महिला की मौत

ByVijay Singhal

Feb 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस पर पंक्चर खड़ी कार में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वह कार को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे की 28 फरवरी को शादी है, जिसके लिए परिवार दिल्ली से खरीदारी कर ला रहा था। उन्नाव जिले के थाना एफ-84 क्षेत्र के गांव महापारापुर निवासी राजेश कुमार दीक्षित सुबह बेटे सचिन और पत्नी शशि के साथ कार से दिल्ली से गांव लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 114 पर सुबह चार बजे कार पंक्चर हो गई। ऐसे में उन्होंने साइड में कार को खड़ा कर दिया। सचिन पंक्चर वाले से फोन पर संपर्क कर रहे थे। इस बीच नोएडा की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी और घसीटता हुआ ले गया। कार में सवार शशि (50) की दुर्घटनास्थल पर ही माैत हो गई। राजेश और उनका बेटा कार से बाहर थे लेकिन वह भी घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना राया में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लिखाई है। कार पंक्चर होने के बाद सड़क के साइड से कार को लगा दिया, लेकिन ट्रक उस तरफ भी तेज गति से आ गया। ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक फरार है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.