हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महोली रोड स्थित मानस नगर निवासी टेक्निकल इंजीनियर संकल्प कपिल ने बस चलाने का निर्णय लिया और करीब 60 किलोमीटर बस चलाकर आगरा से मथुरा 50 यात्रियों को लेकर पहुंचा। संकल्प ने जब रोडवेज बस स्टैंड पर ला कर खड़ा किया और रोडवेज अधिकारियों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। संकल्प के रोडवेज बस चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गुरुवार रात का है। संकल्प ने गुरुवार को ही आगरा में नई कंपनी में ज्वाइनिंग की थी। नौकरी कर संकल्प जब वापस आने के लिए बस में सवार हुआ तो यह घटना घट गई। स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि यह गुरुवार रात का मामला है। बस अनुबंधित है और मथुरा डिपो की है। ड्राइवर की लापरवाही है इससे यात्रियों की जान को खतरा बन सकता था। ड्राइवर के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टेक्निकल इंजीनियर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बस को हाई वे पर चलाता दिख रहा है। आगरा से मथुरा के बीच आ रही इस बस को इंजीनियर से इसलिए चलाया क्योंकि बस के ड्राइवर ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और वह अगर बस चलाता तो उसमें सवारियों की जान खतरे में पड़ जाती। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या UP 85 AE 9424 आगरा से मथुरा आने के लिए तैयार खड़ी थी। बस में करीब 50 सवारी थी। काफी देर तक बस खड़ी रहने के बाद जब सवारियों ने बस चलाने के लिए कहा तो ड्राइवर ने बस चलाने का प्रयास किया। लेकिन वह चलाना तो दूर चाबी तक लगा नहीं पा रहा था। ड्राइवर ने अत्यधिक शराब पी रखी थी।ड्राइवर की हालत देख बस में बैठे यात्री घबरा गए। यात्रियों को अपनी जान का खतरा नजर आने लगा। यात्रियों ने किसी तरह बस से ड्राइवर को उतारा। लेकिन समस्या थी कि बस को मथुरा कौन ले जाए। इस स्थिति में बस में बैठा एक युवा संकल्प कपिल आगे आया और बस चलाने का निर्णय लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
