• Sat. Sep 19th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर राधा रानी ने लिया जन्म

ByVijay Singhal

Sep 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि शनिवार को राधारानी के जन्मोत्सव की साक्षी बनी। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रीराधा जन्मोत्सव (राधाष्टमी) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भागवत भवन में विराजित श्रीराधा कृष्ण के श्रीविग्रह के समक्ष होने वाले महोत्सव में श्री राधा जी का दिव्य श्रृंगार किया। पुष्प बंगले में विराजित राधा रानी के चल विग्रह के दर्शन श्रद्धालुओं को हुए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सुबह नौ बजे से हो जाएगी। लीला मंच प्रांगण से भक्तजन श्रीराधाजी के जन्म की बधाई-चाव लेकर भागवत भवन पहुंचेंगे। मुख्य आयोजन सुबह 11:15 बजे श्री गणपति और नवग्रह पूजन से शुरू होगा। इसके बाद श्री राधा जी का सुगंधित पुष्पों से सहस्रार्चन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद भागवत भवन में बनाए गए भव्य अभिषेक स्थल पर राधारानी के चल विग्रह को कमल पुष्प पर विराजित कर पंचामृत महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दिव्य शृंगार और आरती होगी। भागवत भवन में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक और शाम चार से रात आठ बजे तक बधाई गायन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को मिष्ठान, फल, खिलौने, वस्त्र और प्रसाद वितरित किया जाएगा। अन्नपूर्णेश्वर महादेव के सानिध्य में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.