हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। योगी सरकार चाहे स्वास्थ्य सेवा देने के कितने भी प्रयास कर ले, स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उसे पलीता लगाने में कसर नहीं छोड़ते। अब उदाहरण है ऑटो एनेलाइजर मशीन की। जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मशीन लगायी गयी थी ताकि लिवर और किडनी की जांच में वहां के लोगों को राहत मिले। ऑटो एनेलाइजर जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब छह माह से खराब पड़ी है, जिससे मरीज परेशान हैं और बगैर जांच के लौट रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा अधिकारियों को अबगत भी कराया जा चुका है लेकिन इसे सही कराने में रुचि नहीं ली जा रही। आश्चर्य तो इस बात का है कि सीएमओ कह रहे हैं कि उन्हें इसके खराब होने का पता ही नहीं है। बरसाना से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र बरसाना में लिवर और किडनी की जांच के लिए लगाई गई मशीन पिछले छह माह से खराब पड़ी है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जांच सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। अकेले बरसाना ही नहीं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह मशीन खराब है। बलदेव में जुकसाना, फरह में झुड़ावली, छाता में बुखरारी में भी यह मशीन खराब है, जिससे यहां पर भी जांच नहीं हो पा रही हैं। मरीज आते हैं लेकिन मशीन खराब होने से वापस लौट जाते हैं। ऐसे मरीजों को बाहर जाकर पैसे खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। ऐसे में जहां मरीजों का पैसा खर्च हो रहा है, वहीं सरकार द्वारा दी गई सुविधा पर भी धूल जम रही है।
7455095736
ऑटो एनेलाइजर मशीन की। जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मशीन लगायी
