• Tue. Sep 15th, 2026

कोसीकलां में करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक शोरूम के कर्मचारियों को पकड़ लिया। पूर्व में शोरूम में काम कर चुके कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी ने शोरूम से करीब 10 किलो स्वर्ण आभूषण और 15 लाख की नकदी कर्मचारी पप्पू ने चोरी की थी। उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब सात किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण बरामद किए है। हालांकि इस मामले में पुलिस शाम तक घटना का पर्दाफाश कर सकती है। अमर उजाला के 15 सितंबर के अंक में करोड़ों की चोरी के मामले में कर्मचारियों पर शक की सुई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जो कि सही साबित हुई। पुलिस ने मामले में एक पूर्व कर्मचारी को स्वर्ण आभूषण समेत पकड़ लिया। बता दें बल्देवगंज निवासी वरुण अग्रवाल का सराफा बाजार में ज्वैलरी का शोरूम है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। चोर सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा। मुंह ढककर आते-जाते समय उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। चोर रविवार की रात 10 बजे छत के रास्ते से चोर शोरूम तक पहुंचा। इसके बाद शोरूम के अंदर वाले दरवाजे का मिनी गैस कटर से ताला तोड़ा और शोरूम में दाखिल हुआ। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सुबह पांच बजे गेट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सात घंटे तक एक ही चोर ने दुकान में रहकर वारदात को अंजाम दिया। डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह घटना के खुलासे में जुट गई। पुलिस की 11 टीमों ने रात भर तलाश की। पुलिस ने रामनगर निवासी पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस ने पप्पू से करीब 7 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.