• Tue. Sep 15th, 2026

तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा, हुई माैत

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव मनखेड़ा निवासी पवन अपने रिश्तेदार के यहां आन्यौर में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आन्यौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे भगाने का प्रयास किया, जिससे बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। ग्रामीणों को मौके की ओर आता देख थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार थार सवारों की तलाश की जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.