• Fri. Nov 27th, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच माह के अंदर 12.10 टन पनीर व पेड़ा कराया नष्ट

Byvijay.singhal1233

Sep 13, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच माह के अंदर इसी तरह का 12.10 टन पनीर व पेड़ा नष्ट कराया है। साथ ही तीन मिलावटखोरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक कार्रवाई कोसीकलां, छाता, शेरगढ़ और वृंदावन क्षेत्रों में की गई है। राजस्थान के डीग और भरतपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से मथुरा की तरफ आने वाले संदेहास्पद वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। एनएच-2 और नंदगांव रोड पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में मिलावटी पनीर पकड़ा गया। इसके अलावा, धौलपुर से आपूर्ति किए जा रहे वाहनों से वृंदावन में भी बड़े पैमाने पर दूषित पेड़ा पकड़ा गया। 10 सितंबर को नंदगांव रोड और 25 अगस्त को एनएच-2 कोसीकलां के पास वाहनों की चेकिंग कर एक हजार किग्रा और 1,200 किग्रा मिलावटी पनीर नष्ट किया गया। कई जगहों पर अवैध रूप से चल रही पनीर निर्माण इकाइयों का भी भंडाफोड़ किया गया। हुसैनी (शेरगढ़), राधारानी मिल्क प्रोडक्ट (कोसीकलां) और नगला उटावर में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल और अन्य अपमिश्रक भी बरामद हुए। खतरनाक केमिकल्स और स्टार्च मिलाकर तैयार किए जा रहे इस दूध और पनीर को मौके पर सीज कर नष्ट कराया गया। विभाग ने गंभीर मामलों में संलिप्त तीन संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई और 56 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.