• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा में मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल

ByVijay Singhal

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान जिले की बैंक शाखाओं में कामकाज पर ब्रेक रहेगा। मुख्य गेट पर ताले लगे रहेंगे। सौंख अड्डा स्थित पीएनबी शाखा पर सभी एकत्रित होकर बैंक कर्मी प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इसकी सफलता के लिए संगठन के नेताओं ने बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से संपर्क कर हड़ताल में भाग लेने की अपील की। हड़ताल के दिन यानि शुक्रवार को सभी बैंक कर्मी सुबह पौने दस बजे बजे जंक्शन रोड चौकी बागबहादुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। यूएफबीयू की जिला इकाई के संयोजक जगमोहन ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग उनकी प्रमुख मांग है। इसके अलावा एक तरफा लागू पीएलआई योजना वापस लेने, लंबित पेंशन मामलों का समाधान, बैंकिंग क्षेत्र में रिक्त पदों पर भर्ती और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.