• Fri. Sep 11th, 2026

व्रन्दावन में बर्बरता की हदें पार: जेबकटी के शक में बेरहमी से पीटा, प्लास से कान खींचे

ByVijay Singhal

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के हरिनिकुंज चौराहे के पास जेबकटी के शक में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर बर्बरता की हदों को पार कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं तो हेलमेट पहना एक युवक थप्पड़ मारने के साथ प्लास से उसके कान खींचता नजर आया। युवक हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई देता है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के अनुसार हरिनिकुंज चौराहे के पास भीड़ ने युवक को पकड़ रखा था। कुछ लोग उसे इधर-उधर खींचते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान हेलमेट पहना व्यक्ति युवक पर पर्स गायब करने का आरोप लगाता है। युवक सफाई देते हुए कहता है कि उसे पर्स जमीन पर पड़ा मिला था। मारपीट के दौरान युवक पानी मांगता दिखाई देता है। हेलमेट पहना व्यक्ति पहले युवक को थप्पड़ मारता है और फिर प्लास से उसके कान खींचता है। युवक लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता और छोड़ने की गुहार लगाता रहता है। लेकिन लोग उसे पीटते रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.