हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के निर्देशन में पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है, इसी के चलते पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 25000 हजार के इनामी सहित 4 बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपूर बगीची के समीप ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश ट्रैक्टरों को ठिकाने लगाने के लिए निकल रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी के दौरान ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर खोल दिया।
जिस पर पुलिस द्वारा आत्म रक्षा के लिए चलाई गई गोली लगने से एक बदमाश जाहुल पुत्र दल सिंह घायल हो गया। तथा उसके अन्य तीन साथी जैकम पुत्र मसीब, होशियार सिंह पुत्र मेहर सिंह ,सतीश पुत्र खचेडू ने सरेंडर कर दिया, पुलिस ने बताया कि कब्जे से तीन ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
