• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन में परीक्षा सेंटर के बाहर जुटी छात्र-छात्राओं की भीड़:प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, नकल करने पर रासुका का है प्रावधान

ByVijay Singhal

Feb 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में परीक्षा सेंटर के बाहर छात्र, छात्राओं की भीड़ जमा हो गयी। प्रसासन ने नकल करने पर रासुका का प्रावधान है। यूपी बोर्ड परीक्षाएं आजसे शुरू हो रही हैं। वही आज 16 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा चलेगी। सुबह छात्र-छात्राएं परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और सभी छात्र छात्राओं ने केंद्र के बाहर लगी लिस्ट में रूम नंबर देखा। इस दौरान अडींग राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने बताया कि आज 16 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिनमें से सुबह की पाली में 10वीं का हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का प्रश्न-पत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान और दोपहर की पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर आयोजित किया जाना है। विद्यालय में अबकी बार सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे ऑडियो और वीडियो के साथ अन्य पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वही सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है जिससे की नकल विहीन परीक्षाएं कराई जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.