हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रयागराज मंडल से आई संरक्षा टीम ने मथुरा जंक्शन पर अंतर मंडलीय संरक्षा निरीक्षण किया। आगरा मंडल के अधिकारियों के साथ टीम ने स्टेशन पर संरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन की बारीकी से पड़ताल की। रेल संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों की व्यवस्थाओं को जांचा गया। संरक्षा टीम ने मथुरा लॉबी, चालक एवं गार्ड रनिंग रूम, रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई), स्टेशन परिसर, गेट तथा रेलवे लाइनों के पॉइंट और क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा नियमों के पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और परिचालन से जुड़े मानकों को परखा गया। टीम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से संरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण में प्रयागराज मंडल के एसआर डीएसओ यूसी शुक्ल, एसआर डीएमई (सीएचजी) शिव सिंह, एसआर डीईएन भूपेश पांडेय, एसआर डीईई (ओपी) आकाश श्रीनेत्र और एसआर डीओएम (जीएंडजी) पवन विश्वकर्मा शामिल रहे। निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे परिचालन को सुरक्षित बनाने के साथ संरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा।
7455095736
मथुरा। प्रयागराज मंडल से आई संरक्षा टीम ने मथुरा जंक्शन पर अंतर मंडलीय संरक्षा निरीक्षण किया
