• Thu. Sep 10th, 2026

वृंदावन को ए ग्रेड की नगर पालिका बनने की मांग

ByVijay Singhal

Sep 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन को नगर निगम से अलग कर ए ग्रेड की नगर पालिका बनाए जाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक गोधूलीपुरम स्थित हरिदास आश्रम में हुई। इसमें एक स्वर से नगर को एक ग्रेड नगर पालिका बनाने की मांग उठाई गई। लोगों का कहना है कि वृंदावन के प्राचीन अस्तित्व, संस्कृति और चहुंमुखी विकास के लिए यह आवश्यक है। ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन केवल शहर नहीं बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति के प्राण हैं। यहां ए ग्रेड की नगर पालिका बनने से श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी के अनुरूप उच्च स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षत्रिय महासभा के जितेंद्र राणा ने कहा कि इससे न केवल सभासदों की संख्या बढ़ेगी बल्कि वार्डों का विकास भी संभव हो सकेगा। गरीब एकता दल के विवेक महाजन ने कहा कि जनता की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। लोगों ने एक स्वर में शासन से वृंदावन में नगर पालिका बनाकर उसे ए ग्रेड का दर्जा दिए जाने की मांग की। बैठक आशु सरदार, ठाकुर उदय सिंह, शैलेंद्र सिंह, ज्ञानी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.