• Fri. Nov 27th, 2026

कोसीकलां में भाई के स्थान परपरीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई, प्रधानाचार्य ने पुलिस को सौंपा

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसिकलां में एक मुन्ना भाई को प्रधानाचार्य ने पुलिस के हवाले किया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारम्भ होने के दौरान तहसील छाता के कोसीकला के नंदगांव रोड स्थित हिन्दू इंटर कॉलेज में प्रथम पाली हिंदी के पेपर देते वक्त कॉलेज के कक्ष संख्या 8 में कक्ष निरीक्षकों के द्वारा छात्र के स्थान पर दूसरे युवक को पकड़ लिया गया। जिसे प्रधानाचार्य के द्वारा सूचना देकर पुलिस को सौंपा गया। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रारम्भ हुई थी। तभी पेपर पर छात्र के हस्ताक्षर करने की वजह पकड़े गए मुन्ना भाई ने अपने हस्ताक्षर कर दिए। जिस पर कक्ष निरीक्षकों को शक हुआ और पेपर कॉपी चेक करते वक्त पकड़ लिया। पकड़ा गया मुन्ना भाई आसिफ अपने चचेरे भाई साहिल के स्थान पर पेपर देने आया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन कराने का आदेश मिला हुआ है। जिसके चलते सभी परीक्षा केंद्रों में सतर्कता बरती जा रही है। पकड़े गए मुन्नाभाई आसिफ को लेकर हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने पुलिस को उचित कार्यवाही करने के लिए लिखित तहरीर दी है। इस मौके पर पुलिस ने मुन्ना भाई आसिफ को अपनी हिरासत में ले लिया है। कॉलेज में पकड़े गए मुन्नाभाई को लेकर अन्य छात्रों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.