• Wed. Sep 9th, 2026

वृंदावन में वायरल के प्रकोप से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी

ByVijay Singhal

Sep 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मौसम में बदलाव और तापमान से उतार-चढ़ाव के कारण वृंदावन में वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले चार दिनों में एक हजार से अधिक बुखार के मरीज सामने आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस बुखार को ठीक होने में सात से दस दिन का समय लग रहा है, जिससे अस्पतालों में लंबी कतारें लगी हैं। बारिश के बाद बढ़ी उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, एलर्जी, डायरिया और सांस संबंधी परेशानियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू समेत अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले सात दिनों से प्रतिदिन 600 से 700 मरीज बाह्य रोगी विभाग में आ रहे हैं। इनमें से प्रतिदिन 250 से 300 मरीज वायरल बुखार के होते हैं। अस्पताल में तीन डॉक्टर वायरल के मरीजों का उपचार कर रहे हैं। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंजली सिंह ने बताया कि प्रतिदिन आने वाले रोगियों में 50 फीसदी से अधिक वायरल बुखार के मरीज हैं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम और एक-दूसरे के संपर्क में आने से वायरल बुखार फैल रहा है। इस बार वायरल बुखार अधिक ताप के साथ आ रहा है, जिससे व्यक्ति को तेजी से कमजोरी और घबराहट हो रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.