हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के 25 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी के पेपर के चाक चोवन्ध व्यवस्थाओं के मध्य सकुशल संपन्न होने के बाद दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी के पेपर को लेकर परीक्षा केंद्रों पर काफी सतर्कता और सख्ती बरती गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले छात्र एवं छात्राओ के प्रवेश पत्र के साथ पुरानी कक्षा की मार्कसीट भी चेक की गई। इस दौरान परीक्षा देने आने वाले छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। लेकिन कुछ छात्रों में उस वक्त मायूसी देखने को मिली जब पुरानी मार्कसीट पर उनके स्कूल की मोहर नही लगी हुई थी जिन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही करने दिया गया। इस मौके छात्रों के सामने गंभीर स्थिति पैदा हो गयी।, इस दौरान कोसीकला छाता शेरगढ़ सहित ग्रामीण अंचलों के परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की काफी भीड़भाड़ उत्साह और जुनून के साथ देखने को मिली। कोसीकला नगर में नगरपालिका इंटर कॉलेज, हिन्दू इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज में भी छात्र एवं छात्राएं पेपर देने के लिए उत्साहित नजर आई। पेपर देने के लिए छात्रों के चेहरे पर मुस्कान के झलक रही थी नगर पालिका इंटर कॉलेज में बुखखारी सेठ सोनिमल इंटर कॉलेज से पेपर देने आए एक छात्र ने अपनी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पिछली मार्कसीट पर विद्यालय की मोहर लगी न होने के कारण रोका गया है। तो वही परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने के लिए नगरपालिका इंटर कॉलेज में मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट शिव कुमार शर्मा एवं प्रिंसिपल बाबूलाल ने जानकारी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
