हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता जन-जन के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम पूरे ब्रजमंडल में पूरे चरम पर है। कान्हा के जन्म को लेकर ब्रजवासियों में भारी उत्साह और उल्लास देखा जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यदुवंश-जादौन समाज द्वारा जनपद मथुरा के कस्बा छाता में शुक्रवार पांचवीं विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर शहर रोड से निकाली गई। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में छाता क्षेत्र के 52 गांवों से आए यदुवंशी, जादौन समाज के क्षत्रिय और हजारों कृष्ण भक्त पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। समाज के लोगों ने शोभायात्रा को अत्यंत दिव्य रूप प्रदान किया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित कई सुंदर और जीवंत झांकियों के दर्शन हुए। आर्य समाज के द्वारा हवन यज्ञ झांकी भी यहां देखने को मिली। नासिक से आए प्रसिद्ध बैंड की संगीतमय धुनों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शनार्थी झूमने पर मजबूर हो गए। नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में नर-नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोतवाली छाता पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शोभायात्रा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा, उदय पाल सिंह, पूरन सिंह ,राजपाल सिंह, राधा चरण, अमर सिंह, भानु प्रताप सिंह , लोक मणी कांत जादौन,अभय पाल सिंह ,महावीर सिंह, फतेह सिंह, अजय सिंह एडवोकेट ,ओम प्रकाश, एडवोकेट ,सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, श्याम प्रताप सिंह बिहारी लाल वीरपाल सिंह बीरी सिंह, शंकर प्रधान पप्पू पहलवान देशराज सिंह, लेखराज सिंह, राधेलाल यदुवंशी, अजय सिंह, सतीश चंद महीपाल पाल आर्य आदि।
7455095736
छाता में यदुवंश-जादौन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नासिक के बैंड और मनमोहक झांकियों ने बांधा समां
