हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा के अंतर्गत भरतपुर रोड पर कोसी खुर्द के समीप रोड किनारे खड़े मजदूरों को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि सात मजदूर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। हाथरस के रहने वाले सभी लोग भरतपुर मजदूरी करने जा रहे थे। रविवार शाम सठिहा, सासनी, हाथरस निवासी माधव उर्फ माधो सिंह (39) अपने साथी गुड्डू, संजय दत्त, पुष्पेंद्र, अजय, गौरव, विवेक व रवि कुमार के साथ गांव से पिकअप सवार होकर मजदूरी के लिये भरतपुर जा रहे थे। रविवार रात करीब सवा 11 बजे भरतपुर रोड पर गांव कोसी खुर्द के समीप पिकप खराब हो गयी। चालक ने पिकप को सड़क किनारे कच्चे में खड़ा कर ठीक कराने में जुटा था। इस दौरान उसमें सवार सभी मजदूर सड़क किनारे खड़े होकर गाड़ी ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। तभी मथुरा की ओर से आ रहे कैंटर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रोड किनारे खडे मजदूरों को टक्कर मार दी। इसके चलते आठ लोग घायल हो गये। इनकी चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर राहगीर व लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने माधव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू, अजय, गौरव, रवि, विवेक, संजय दत्त और पुष्पेंद्र का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के भाई राजाराम की तहरीर के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
