हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महोली रोड वेस्ट प्रतापनगर निवासी विजय चौधरीका 14 वर्षीय बेटा बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध छोटा भाई घर से बिना बताए चला गया। परिवार के लोगों ने उसे संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन पता नहीं लग सका। उधर, कॉलेज पढ़ने गया छात्र घर नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद दोनों नहीं मिले तो परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। महोली रोड वेस्ट प्रतापनगर निवासी विजय चौधरी का 14 वर्षीय बेटा पार्थ श्रीजी बाबा स्कूल गोवर्धन रोड में दसवीं का छात्र है। मंगलवार को वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी बड़े भाई ने फोन दिनभर चलाने को लेकर पार्थ को डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया, उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने बताया कि सभी जगह तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी तरफ शहर के महाविद्या कॉलोनी में फेस 2 में रहने वाले पवन अग्रवाल का 19 वर्षीय बेटा भुवन अग्रवाल एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र है। वह मंगलवार की सुबह नौ बजे वह रोजाना की तरह कॉलेज गया था, इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी रात हो गई तो परिजन की चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारियों के अलावा आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन भुवन का कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने थाना गोविंदनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवक के मामा मनीष अग्रवाल ने बताया कि भुवन विवि की बस से वापस आया और कृष्णापुरी उतर गया, उसके बाद से इसका पता नहीं है। छात्रों ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
