• Tue. Sep 1st, 2026

वीआईपी सड़क पर गिट्टी डालकर भरवाया गड्ढा

ByVijay Singhal

Sep 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर की वीआईपी सड़क पर हुए जानलेवा गहरे गड्ढे को गिट्टियां डालकर भरवा दिया गया है। इसकी खबर सत्ता एक्सप्रेस में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागा है जबकि हर रोज अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस रास्ते से गुजरकर भी गड्ढे से अनजान बने हुए थे। टैंक चौराहे से जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले रास्ते पर विगत दिनों जल निगम ने सीवर की पाइप लाइन डाली थी। इसके लिए सड़क किनारे बने करीब दो मीटर चौड़े साईकिल ट्रैक को उखाड़कर बाद में वहां औपचारिक सड़क का निर्माण करा दिया था। सड़क के इस दो मीटर के हिस्से में गहरे गड्ढे हो गए थे। इसे देखकर डीएम सीपी सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। तब लीपापोती कर इसे सही करा दिया गया। विगत दिनों एसएसपी आवास के निकट सड़क के इसी हिस्से में गहरा गड़्ढा हो गया था। सोमवार को अधिकारियों ने इस गड्ढे में गिटि्टयां डालकर भरवा दिया है लेकिन अभी भी इसका डामरीकरण कार्य नहीं कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.