हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील के अंतर्गत गोकुल के ठकुरानी घाट पर बीमारी से परेशान 80 वर्षीय वृद्ध ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और वृद्ध की तलाश शुरू कर दी। वृद्ध की पहचान थाना हाइ्रवे की चेतन विहार कॉलोनी निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से गांव इंदावली, थाना बलदेव के रहने वाले हैं। उनके पुत्र श्यामबाबू ने बताया कि चंदन सिंह करीब चार वर्षों से बवासीर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज मथुरा के एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से यह कहकर निकले कि पोस्टमार्टम गृह के पास कॉलोनी में एक महिला की मृत्यु हो गई है, वहां जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ठकुरानी घाट पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान भी वृद्ध की तलाश में जुटे हैं।
