• Mon. Feb 16th, 2026

कोसिकलां कोटवन-करमन टोल प्लाजा पर 58 वाहन चालकों के पास मिला फर्जी पहचान पत्र

ByVijay Singhal

Feb 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में कोटवन-करमन टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के लिए 58 लोग फर्जी पहचान पत्र का सहारा लेते पकड़े गए। टोल प्लाजा के प्रबंधक ने इन्हें नष्ट कराकर इन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। भविष्य में पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी। टोल प्लाजा पर रोजाना करीब 20 से 25 हजार वाहनों का आवागमन होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे को स्थानीय क्षेत्र मानता है। इस क्षेत्र के लोगों को 315 रुपये का मासिक पास बनवाना होता है। टोल शुल्क देने से बचने को रोजाना बड़ी संख्या में चालक गांव आसपास के मोहल्लों का पहचान पत्र दिखा निशुल्क निकल जाते हैं। सूचना के आधार पर टोल प्लाजा पर अभियान चलाया गया। जिसमें 58 वाहन चालकों को फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया। टोल प्लाजा के मैनेजर सन्नी पंवार ने बताया कि टोल पर पकड़े गए दस्तावेजों में बड़ी संख्या में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी पते के आधार कार्ड वोटर कार्ड समेत तमाम विभागों के कार्ड शामिल हैं। जिन्हें जब्त करके नष्ट करा दिया गया। भविष्य में पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.