हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर ऑटो-रिक्शा में चोरी की दो वारदातें हुई हैं। इन घटनाओं में यात्रियों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गए। पुलिस एक महिला और उसके साथी की तलाश कर रही है, जो इन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जब मुरसान के बढ़ा खुर्द निवासी शशि के बैग से 20 हजार रुपये, एक सोने की जंजीर और सात अंगूठियां चोरी हो गईं। शशि सोनई से ऑटो में बैठकर राया आ रहीं थीं और बिचपुरी चौकी के पास उतरने पर उन्हें चोरी का पता चला। शशि का कहना है कि उनके साथ एक महिला यात्री बैठी थी। आरोप है कि उसी महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे दो दिन पहले, भरुआ गांव निवासी गीता के गले से सोने की जंजीर चोरी हुई थी। गीता अपने पिता सुरेश चंद्र के साथ मुरसान से ऑटो में बैठकर अपने मायके लौट रहीं थीं। इन वारदात से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
