हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर सैनी समाज का बहुप्रतीक्षित सैनी समाज दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को मसानी रोड स्थित नेशनल चैम्बर भवन में बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम भरोसी चांदी वालों ने की, जबकि कुशल संचालन राम अचल मौर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी जी द्वारा शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिराव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सैनी समाज समाज द्वारा मुख्य अतिथि का परम्परागत साफा, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के प्रथम सत्र में समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है।
दिशा संवाद में सैनी समाज के वक्ताओं ने एक स्वर में अपनी पीड़ा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि मथुरा जनपद में सैनी समाज की लगभग डेढ़ लाख की आबादी होने के बावजूद आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को उसका वाजिब सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देने का काम नहीं किया है। जिसके कारण सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर समाज पिछड़ता चला गया।समाज को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राम अवतार सैनी जी ने कहा कि समाज की प्रगति केवल संख्या से नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा, संगठन और नेतृत्व से होती है। हमारा समाज सबसे मेहनतकश समाज है, लेकिन शिक्षा और राजनीतिक चेतना के अभाव में हम अपने संवैधानिक हक-अधिकारों से वंचित रहे हैं। उन्होंने समाज को ललकारते हुए कहा, कब तक हम सिर्फ वोट बैंक बनकर रहेंगे। कब तक हमारी मेहनत का फल दूसरे ले जाएंगे। अब समय आ गया है कि हम सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के लिए जागरूक हों और सशक्त नेतृत्व के साथ मिलकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक मंच पर आएं। कार्यक्रम में रमेश सैनी, पीतम सैनी अंजलि सैनी, संतोष सैनी, रवि सैनी, राजेश सैनी, बृजलाल सैनी, लक्ष्मन सैनी, मुकेश सैनी, महेश सैनी, जगदीश सैनी, डा.अशोक सैनी, अभिमन्यु सैनी, पवन प्रधान, ओमप्रकाश सैनी, ओमपाल सैनी, काका जी, सुभाष सैनी, बाबू लाल सैनी, बुद्धी लाल सैनी, तोता राम सैनी, मेघश्याम सैनी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
