• Sun. Aug 30th, 2026

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर में सुरक्षा के लिए साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात

ByVijay Singhal

Aug 30, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा के लिए तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इस अवसर पर 16 वाच टावर स्थापित किए जाएंगे और पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 129 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे और 25 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। आगरा रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

कान्हा की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। जन्मस्थान गेट के अंदर रेड जोन, गेट के बाहर यलो जोन और सड़क पर ग्रीन जोन की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

जन्माष्टमी के अवसर पर जन्मभूमि क्षेत्र को करीब 17 सेक्टर में बांटा जाएगा। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस और पीएसी की नौ कंपनियों के साथ साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। 16 वाच टावरों से निगरानी की जाएगी और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रूट प्लान भी तैयार किया गया है। इसके तहत 129 बैरियर बनाए गए हैं और 25 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

जन्माष्टमी के दिन वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके। सभी वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। प्रमुख स्थानों पर छह क्रेन भी तैनात की जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बार की जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.