• Sun. Aug 30th, 2026

अक्रूर के समीप सड़क पर निकला 7 फीट लंबा अजगर, थमें वाहनों के पहिया

ByVijay Singhal

Aug 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर श्रीकृष्ण गौशाला, अक्रूर के पास अचानक करीब 7 फीट लंबा अजगर सड़क पर रेंगता दिखाई दिया। अजगर को देखते ही राहगीरों में दहशत फैल गई और वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने डरते-डरते अजगर का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर काफी देर तक सड़क पर चुपचाप पड़ा रहा और उसके आसपास से गुजरने की हिम्मत की किसी में नहीं हुई। बताया गया कि अक्रूर गांव में यह अजगर पहले भी एक-दो बार दिखाई दे चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक सप्ताह बाद उसी अजगर के दोबारा सड़क पर आने से लोगों में डर फैल गया। भीड़ बढ़ने पर अजगर धीरे-धीरे गौशाला की दीवार के पीछे अंधेरे में गायब हो गया। उसके बाद काफी देर तक लोग इस आशंका में सड़क से दूर खड़े रहे कि कहीं वह अचानक फिर बाहर न निकल आए। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.