हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा डिपो में लम्बे समय से बिना पूर्व सूचना के तीन संविदा कर्मियों के अनुपस्थित रहने के प्रकरण को मथुरा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने गंभीरता से लिया है। एसएस द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी ये तीनों संविदा कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। अब इनकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई करने के आदेश एआरएम ने दिए हैं। कुछ दिनों पूर्व अनुपस्थिति को लेकर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शशि शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित अवधि तक कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। एआरएम कार्यालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लंबे समय तक लगातार अनुपस्थित रहने से डिपो के परिचालन कार्य प्रभावित हुए और निगम को राजस्व की भी क्षति उठानी पड़ी। इन संविदा कर्मियों ने त्योहार पर भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। मथुरा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि इन कर्मचारियों को विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन अनुपस्थिति जारी रहने पर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाया गया है। शनिवार को जारी आदेश के आधार पर संविदा चालक हेमंत सैनी, श्यामबाबू और ओम प्रकाश लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित होने की वजह से इनकी संविदा समाप्त की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
