हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुदामागढ़ी अचानक आए हाई वोल्टेज करंट से गांव के दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। जितेंद्र की 14 वर्षीय बेटी चिंकी अपने घर पर ही मोटर मशीन से घर के कपड़ों की सिलाई कर रही थी। तभी अचानक तेज हाई वोल्टेज आने से मशीन में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहींं सुदामागढ़ी निवासी कुलदीप टेलर की 13 वर्षीय बेटी नुपूर अपने घर में कूलर पर हाथ रखकर खड़ी थी। हाइवोल्टेज आने से कूलर में करंट आ गया और उसके प्रभाव से वह दूर जा गिरी और झुलस गई। इधर, पड़ोसी युवक परमानंद टेलर अपने घर के आंगन में कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। तभी अचानक करंट लगने से उसके दोनों पैरों के अंगूठे झुलस गए। यही नहीं, गांव के करीब एक दर्जन घरों के फ्रिज, कूलर अन्य उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। किशोरी चिंकी की मौत की सूचना पर सुरीर पुलिस गांव पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने मृतक किशोरी चिंकी का दाह-संस्कार कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
