हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने वीडियो बनाकर विधवा भाभी व उसके चाचा समेत तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। इसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव नगला चंद्रभान निवासी बाबूराम ने बताया है कि उनके भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके बेटे गौरव (18) का भतीजे की पत्नी से प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला के मायके वालों को इस बात की भनक लगी तो महिला को मायके बुला लिया। इसके बाद प्रेम-प्रसंग का विरोध करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों महिला के चाचा व पड़ोसी ने गौरव को अपने यहां बुला लिया। उन्होंने महिला से दूर रहने की हिदायत दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। युवक ने अपने कमरे में वीडियो बनाकर महिला व उसके चाचा और पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि मेरी मौत का कारण ये तीनों होंगे। इसके बाद साड़ी से गले में फंदा लगाकर पंखा से लटक कर जान दे दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
