• Sat. Aug 29th, 2026

व्रन्दावन के ओमैक्स में पांच कारों के शीशा तोड़कर की गई चोरी

ByVijay Singhal

Aug 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन की गेट बंद कॉलोनी ओमैक्स इटरनिटी में खड़ी पांच कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी भी बंद पाये गये। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अभिषेक प्रधान पुत्र सत्यवीर सिंह प्रधान निवासी गोपाला, 2-ई/002, ओमैक्स इटरनिटी ने एफआईआर दर्ज कराई जिसमें बताया कि उनकी मर्सडीज बेंज सी-200 कार घर के बाहर पानी की टंकी के पास सड़क पर खड़ी थी। 27 अगस्त की रात को चोरों ने कार का ड्राईवर सीट की तरफ का शीशा तोड़कर 850 रुपये चोरी कर लिये। इसके अलावा दूसरी कार का शीशा तोड़कर म्युजिक सिस्टम व सामान, तीसरी कार से म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान, चौथी और पांचवी कार से म्यूजिक सिस्टम, घड़ी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पर सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड हरपाल सिंह, सिक्योरिटी कंपनी के ओनर रवि कुमार, चौकी इंचार्ज ओमैक्स रितू यादव पहुंच गई। इनके द्वारा गोपाला विंग एवं गोपाला चौराहा पर लगे कैमरों को चेक किया गया तो पता चला कैमरे बन्द पड़े हैं। आरोप लगाया कि सिक्योरिटी द्वारा सुरक्षा का सही प्रकार से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.